मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भारत की जनगणना 2027 को त्रुटिरहित पूरा करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसको लेकर संबंधित जिला स्तरीय और प्रभारी पदाधिकारियों को डीएम सुब्रत कुमार सेन ने समाहरणालय सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया। जनगणना के प्रथम चरण के तहत इन अधिकारियों को मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना से संबंधित बारीकियों को बताया गया।सोमवार को डीएम ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक और सांख्यिकीय प्रक्रिया है। इसके आधार पर सरकार विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार करती है। इसलिए इसे पूरी शुद्धता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ करना आवश्यक है। सभी प्रशिक्षणार्थी इससे जुड़े सभी तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं को गंभीरता से समझकर गणना में उनका इस्तेमाल करेंगे। कहा कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटली कराई जाएगी। ...