जनगणना के दौरान अचानक बेहोश होकर गिरी महिला शिक्षामित्र, अस्पताल में दम तोड़ा
बिजनौर, जून 4 -- उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के गांव अकबरपुर तिगरी में सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनगणना की ड्यूटी में लगी एक महिला शिक्षामित्र अचानक जमीन पर गिरकर बेहोश हो गईं। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों और शिक्षक संघ का आरोप है कि महिला सरकारी ड्यूटी के अत्यधिक काम और प्रशासनिक दबाव के कारण पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से मानसिक तनाव में चल रही थीं, जिसके चलते उन्हें दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा और उनकी असमय जान चली गई। शिक्षामित्र के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।पति के साथ घर-घर जाकर कर रही थीं सर्वे अकबरपुर तिगरी गांव की रहने वाली अंजुम परवीन गांव के ही सरकारी कंपोजिट विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.