देवरिया, मई 29 -- देवरिया, निज संवाददाता। भारत सरकार के निर्देश पर जिले में जनगणना के प्रथम चरण में स्व गणना का कार्य 21 मई को समाप्त होने के बाद दूसरा चरण शुरू हो गया है। 22 मई से मकान गणना व मकान सूचीकरण का कार्य चल रहा है। इस क्रम में प्रगणकों द्वारा भवनों की नंबरिंग का काम चल रहा है। भवनों की नंबरिंग का कार्य पूर्ण होने के बाद नजरी नक्शा बनाएंगे।

मकान गणना की प्रक्रिया जनगणना कार्य के दूसरे चरण में मकान गणना के लिए जिले के सोलह विकास खंडों में कुल 943 सुपरवाइजर व 5566 प्रगणकों की ड्यूटी लगाए गई है। सभी प्रगणक घर-घर भ्रमण कर मकान गणना कर रहे हैं। इस दौरान उनके द्वारा भवनों पर नंबरिंग की जा रही है। जिससे कि कि कोई भी मकान छुटे नहीं। मकान गणना का कार्य पूर्ण करने के बाद उनके द्वारा नजरी नक्शा तैयार कर मकानों का सूचिकरण किया जाएगा। इसके ...