संतकबीरनगर, अप्रैल 25 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जनगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण शुक्रवार को जिले में शुरू हुआ। प्रभा देवी महाविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को सभी बारीकियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का निरीक्षण जिलाधिकारी आलोक कुमार, एडीएम जय प्रकाश ने भी पहुंचकर लिया। जिलाधिकारी ने कार्मिकों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक अपने दायित्वों को समझें और उसका निर्वहन कुशलतापूर्वकर करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जनपद में जनगणना जल्द ही शुरू होने वाली है। इसको लेकर लगे सभी कार्मिकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को शुरू हुआ। प्रभा देवी महाविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में कार्मिकों को सारी जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- 712 शिक्षकों को जनगणना प्रशिक्षण, तीन चरणों में संपन्न हुआ...