उरई, मई 21 -- कोंच, संवाददाता। जनगणना कार्यक्रम का आगाज हो चुका है। प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना कार्य को करने में गति प्रदान कर रहे हैं। गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय में प्रगणक पहुंचे और ईओ के साथ बैठक कर जनगणना की तैयारियों को लेकर चर्चा की।इस दौरान ईओ ने कहा कि नगरवासी जनगणना कार्य में सहयोग करें। गुरुवार को प्रगणक नगरपालिका दफ्तर पहुंचे। यहां ईओ मोनिका उमराव की जनगणना डिटेल ली गई और सभी जानकारी पोर्टल पर अपलोड की।इस दौरान ईओ मोनिका उमराव ने कहा कि आप सभी नगरवासी जनगणना कार्य में सहयोग करें। जनगणना में बार्ड सभासद भी प्रगणकों को सहयोग दे। इस दौरान सभासद बादाम सिंह कुशवाहा, सादाब अंसारी, विनोद कुमार सोनी, गौरव कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...