झांसी, अप्रैल 8 -- भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर अधिकारियों के साथ वीडियोकान्फ्रेंसिग की। इस दौरान मुख्य सचिव एस.पी.गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों को राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उपस्थित रहे । उन्होंने कई्र बिन्दु पर निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि घनी शहरी, झुग्गी एवं उच्च गतिशील आबादी वाले क्षेत्रों में पूर्ण एवं सटीक गणना की जाए। उन्होंने लगभग 5.5 लाख प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उनका सत्यापित विवरण सहित अद्यतन डिजिटल डेटाबेस 10 अप्रैल तक तैयार करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सभी प्रगणकों एवं प...