बागेश्वर, अप्रैल 10 -- बागेश्वर, दवेंद्र पांडे। जिले में प्रस्तावित जनगणना 2026 की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने अभियान के प्रथम चरण का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने जनगणना को राष्ट्रीय महत्व का कार्य बताते हुए कहा कि इससे प्राप्त आंकड़े ही भविष्य की सामाजिक तथा आर्थिक योजनाओं की आधारशिला होते हैं। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने बताया कि पहले चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं आवास गणना का कार्य 25 अप्रैल से 25 मई तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान जनपद के सभी मकानों का विस्तृत विवरण एकत्रित किया जाएगा, जिससे योजनाओं के सटीक क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। इस बार जनगणना प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए 'स्वयं गणना' की सुविधा भी दी गई है। इसके तहत नागरिक 10 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आनलाइन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे अपनी जा...