जनगणना की सटीकता प्रशिक्षित कार्मिकों पर निर्भर : डीएम
औरैया, अक्टूबर 5 -- जनगणना-2027 के दूसरे चरण को व्यवस्थित और त्रुटिरहित तरीके से पूरा कराने के लिए सोमवार को क्षेत्रीय प्रशिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। कलेक्ट्रेट के मानस सभागार में जिलाधिकारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षित होने के बाद ये प्रशिक्षक जनगणना कार्मिकों और क्षेत्रीय पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कहा कि जनगणना देश की सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय स्थिति का महत्वपूर्ण आधार है। इसके आंकड़ों के आधार पर केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाएं, नीतियां और कल्याणकारी कार्यक्रम तैयार किए जाते हैं। इसलिए इस कार्य से जुड़े प्रत्येक कर्मचारी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य की गुणवत्ता काफी हद तक कार्मिकों के प्रशिक्षण पर निर्भर करती है। प्रशिक्षक पूरी गंभीरता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.