कन्नौज, मई 25 -- कन्नौज। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत चल रहे कार्यों की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कड़ी नाराजगी जताई है। एनआईसी सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने स्पष्ट कहा कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर हाल में सोमवार शाम तक सभी हाउस लिस्टिंग ब्लॉक लाइव किए जाएं। समीक्षा में सामने आया कि जिले में निर्धारित 3066 एचएलबी में से अब तक केवल 1503 में ही कार्य शुरू हो सका है, जबकि 1518 एचएलबी अब भी लाइव नहीं हो पाए हैं। केवल 45 ब्लॉकों का कार्य पूर्ण होना प्रशासन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। डीएम ने इसे अत्यंत असंतोषजनक बताते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को फटक...