जनगणना की तैयारी में जुटने के लेखपालों को दिए निर्देश
मुरादाबाद, सितम्बर 15 -- ठाकुरद्वारा। तहसील सभागार में मंगलवार को स्टाफ बैठक हुई। नायब तहसीलदार लोकेश कुमार ने लेखपालों को आगामी जनगणना की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना का काम शुरू होने जा रहा है, इसलिए लेखपाल अभी से तैयारी में जुट जाएं और किसी तरह की लापरवाही न करें। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। नायब तहसीलदार ने संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों की भी समीक्षा की। बैठक में लेखपाल संगीता, पूजा, बुशरा, राजीव, राधेश्याम, मनोज कुमार, नौशाद अली आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.