भागलपुर, अप्रैल 15 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भारत की जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। नगर निगम ने इस कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। नगर आयुक्त द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति के साथ-साथ उनके प्रशिक्षण की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। ​नगर आयुक्त ने तीन लिपिक प्रीतम कुमार, राजकिशोर कुमार और रितेश कुमार को विशेष रूप से जनगणना कार्य के लिए प्रतिनियुक्त किया है। ये सभी कर्मी प्रभारी जनगणना शाखा के अधीनस्थ अगले आदेश तक कार्य करेंगे। यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण साथ ही प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण के लिए तकनीकी टीम को भी तैनात किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 अप्रैल से 24 अप्रै...