गढ़वा, मार्च 30 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सोमवार को जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीसी सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी दिनेश यादव ने की। उस दौरान जनगणना के प्रथम चरण, यानी मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) और गणना कार्य की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। उस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि जनगणना का मुख्य उद्देश्य देश की जनसंख्या के साथ-साथ विभिन्न प्रशासनिक इकाइयों से जुड़े महत्वपूर्ण जनसांख्यिकीय आंकड़ों का संकलन करना है। उक्त आंकड़े भविष्य की सरकारी नीतियों और योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अधिकारियों ने कहा कि सटीक और पारदर्शी डेटा संग्रहण से ही विकास योजनाओं को प्रभावी बनाया जा सकता है। प्रथम चरण के अंतर्गत मक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.