औरैया, अप्रैल 15 -- औरैया, संवाददाता। जनगणना-2027 के पहले चरण को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। मकान सूचीकरण और गणना कार्य के लिए नामित प्रगणकों व सुपरवाइजरों को 16 अप्रैल से तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशासन के अनुसार इस कार्य के लिए 2663 प्रगणक, 446 सुपरवाइजर और 317 रिजर्व कर्मी लगाए गए हैं। प्रशिक्षण के बाद ये सभी कर्मी जिले के 2246 राजस्व गांवों, 75 गैर आबादी ग्रामों और 104 वार्डों में मकानों की गणना व सूचीकरण का काम करेंगे। प्रशिक्षण में कर्मियों को मोबाइल ऐप के जरिए डेटा भरने, फील्ड में जानकारी जुटाने और जनगणना की प्रक्रिया से जुड़ी बारीकियों की जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण साथ ही उन्हें गोपनीयता बनाए रखने और सही जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी डॉ. इन्...