औरंगाबाद, मार्च 14 -- नवीनगर प्रखंड कार्यालय के बहुउद्देशीय भवन सभागार में शनिवार को जनगणना कार्य को लेकर सुपरवाइजरों की बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अरुण सिंह ने की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और नियुक्त सुपरवाइजर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बीडीओ अरुण सिंह ने कहा कि आगामी जनगणना को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि नवीनगर प्रखंड में कुल 333 राजस्व गांवों के साथ सभी टोलों का भी गणना कार्य किया जाएगा। प्रखंड में 596 प्रगणक और सौ सुपरवाइजरों की नियुक्ति की गई है। सभी सुपरवाइजरों को उनके दायित्वों और कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। बीडीओ ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.