रांची, मई 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। जनगणना की तैयारियों के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर रांची नगर निगम को जनगणना संचालन निदेशालय ने प्रशंसा पत्र भेजा है। निदेशक प्रभात कुमार,ने नगर आयुक्त को भेजे पत्र में निगम की सक्रियता, गंभीरता और कार्यशैली की सराहना की है। पत्र में कहा गया है कि जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत एचएलबी जिओ टैगिंग एवं एचएलबी डिमार्केशन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में रांची नगर निगम ने राज्य में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। 27 अप्रैल तक की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार निगम ने लगभग 100 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है, जो अन्य निकायों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।जनगणना यह भी पढ़ें- जनगणना का दूसरा चरण 16 से, घर-घर होगा सर्वे निदेशालय ने इन कार्यों को पूरी जनगणना प्रक्रिया की नींव बताते हुए समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा क...