कन्नौज, अप्रैल 7 -- जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि जिले में 56 फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है और अब प्रगणकों व पर्यवेक्षकों की तैनाती तथा प्रशिक्षण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में अभी तक नियुक्ति नहीं हुई है, वहां इसे प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए, ताकि सभी कार्य समयबद्ध ढंग से संचालित हो सकें। उन्होंने जनगणना को महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम बताते हुए अधिकारियों को समन्वय और जिम्मेदारी के साथ काम करने को कहा। प्रशासन द्वारा तैयारियों को चरणबद्ध और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। बैठक में अपर जिलाधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सहित विभिन्न ...