औरैया, अप्रैल 24 -- औरैया, संवाददाता। जनगणना-2027 के प्रथम चरण की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मकान सूचीकरण और स्वगणना को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तय की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि 7 मई से 21 मई 2026 तक ऑनलाइन स्वगणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिसमें आम नागरिक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार का विवरण स्वयं भर सकेंगे। उन्होंने इसे जनगणना प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया।उन्होंने निर्देश दिए कि जिन परिवारों द्वारा स्वगणना नहीं की जाएगी, उनके लिए 22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण और गणना का कार्य करेंगे। इस दौरान एचएलओ ऐप के जरिए रियल टाइम डेटा फीड किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी अ...