मेरठ, मार्च 26 -- आगामी जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अब तेजी पकड़ने लगी हैं। मवाना तहसील में ब्लॉक निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है, जहां लेखपालों और अन्य कर्मचारियों द्वारा युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। मवाना तहसील परिसर में जनगणना कार्य के अंतर्गत ब्लॉक बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस कार्य में लेखपालों के साथ-साथ तहसील के अन्य कर्मचारी भी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। तहसील सभागार में बैठकर कर्मचारियों द्वारा क्षेत्रवार ब्लॉकों का निर्धारण किया जा रहा है, ताकि जनगणना कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके। इस दौरान उपजिलाधिकारी संतोष कुमार और तहसीलदार भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने कार्य की प्रगति का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य ह...