बस्ती, मई 22 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जनगणना कार्य में ड्यूटी लगाने को लेकर कई प्रकार की गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। पहले सदर तहसील में प्रदर्शन व धरना हुआ तो अब भानपुर तहसील में इसी प्रकार का मामला सामने आ रहा है। रामनगर ब्लॉक के शिक्षकों को जनगणना कार्य के लिए दूसरे ब्लॉक सल्टौआ में ड्यूटी लगाए जाने पर शिक्षकों ने नाराजगी जताते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष इन्द्रसेन मिश्र के नेतृत्व में शिक्षकों ने एसडीएम कार्यालय का घेराव किया और एसडीएम हिमांशु कुमार को ज्ञापन सौंपा।शिक्षकों ने ज्ञापन में बताया कि रामनगर ब्लॉक के दर्जनों शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना कार्य के लिए सल्टौआ ब्लॉक में लगाई गई है, जो व्यावहारिक रूप से कठिन और असुविधाजनक है। यह भी पढ़ें- जनगणना ड्यूटी में गड़बड़ी पर शिक्षकों ने तहसील में ...