कटिहार, फरवरी 28 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि स्थानांतरण की उम्मीद लगाए बैठे शिक्षकों की राह एक बार फिर मुश्किल होती दिख रही है। जनगणना 2027 की तैयारियों के बीच राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के जनगणना कोषांग ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कर्मियों के स्थानांतरण पर रोक लगा दी है। आदेश के मुताबिक जनगणना कार्य में पर्यवेक्षक और प्रगणक के रूप में नियुक्त पदाधिकारी व कर्मियों का तबादला जिला जनगणना पदाधिकारी की पूर्व सहमति के बिना नहीं किया जा सकेगा। यह प्रतिबंध नियुक्ति की तिथि से लेकर जनगणना कार्य की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल द्वारा जारी निर्देश के बाद जिले में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। जनगणना जैसे महत्त्वपूर्ण कार्य में बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाती है। ऐसे में उनके स्थानांतरण की प्रक्रिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.