हल्द्वानी, अप्रैल 28 -- जनगणना की ड्यूटी को लेकर गणना कर्मचारी परेशान हल्द्वानी । जनगणना कार्य में लगे कर्मचारी ड्यूटी को लेकर काफी परेशान हैं। कुछ कर्मचारियों का आरोप है कि विकल्प मांगे जाने के बावजूद उनकी दुर्गम स्थानों में ड्यूटी दी गई है। जबकि 'पहुंच' वाले कर्मियों को सुविधानजक स्थानों पर ड्यूटी दी गई है। दुर्गम क्षेत्र में काम करने वाले कई कर्मचारियों ने शहर में ड्यूटी लगवा ली है। कई कर्मचारी अपनी ड्यूटी सही स्थान पर लगवाने के लिए नगर निगम दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं।ड्यूटी को लेकर आ रही शिकायतों के तहत दुर्गम ब्लॉकों में कार्य करने वाले कुछ कर्मियों ने 'पहुंच' के चलते हल्द्वानी शहर में जनगणना ड्यूटी लगवा ली है। यह भी पढ़ें- गणना कार्मिकों को दें जरूरी सूचनाएं: कमिश्नर वह दो माह तक शहर में रहकर अपने घर के पास ही जनगणना का कार्य करेंगे...