फरीदाबाद, अगस्त 18 -- फरीदाबाद, सरसमल। आगामी जनगणना की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने काम तेज कर दिया है। 31 अगस्त तक जिला हैंडबुक तैयार करने के आदेश दिए गए हैं। इसमें गांव, कॉलोनी और सेक्टर की सुविधाओं की जानकारी के साथ संबंधित क्षेत्र का नक्शा भी शामिल होगा। गांव से सेक्टर तक दर्ज होगी पूरी जानकारी

जिला हैंडबुक की विशेषताएँ जिला हैंडबुक में जिले के हर गांव, कॉलोनी और सेक्टर की अलग-अलग प्रोफाइल तैयार की जाएगी। इसमें संबंधित क्षेत्र में उपलब्ध स्कूल, अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र, पेयजल, सड़क, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी दर्ज होगी। इसके अलावा क्षेत्र का नक्शा भी तैयार किया जाएगा, जिससे वहां की भौगोलिक स्थिति और सीमाओं की जानकारी स्पष्ट हो सके। पटवारी इस काम में जुटे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में नायब तहसीलदार को प्रभारी अधिकारी ...