फरीदाबाद, मई 17 -- पलवल,सरसमल। पलवल जिले में जनगणना का घर-घर सर्वे अभियान 30 मई तक चलाया जाएगा। प्रगणक घर-घर पहुंचकर परिवारों से जानकारी जुटा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से सही जानकारी देकर सहयोग करने की अपील की है। नगराधीश प्रीति रावत ने जारी बयान में बताया कि अधिकारी लगातार फील्ड में जाकर सर्वे कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारी विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर प्रगणकों से बातचीत कर रहे हैं और कार्य की प्रगति की समीक्षा भी कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि जनगणना का कार्य तय समय सीमा के भीतर और त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है。

सर्वे अभियान की जानकारी नगराधीश प्रीति रावत ने बताया कि एक मई से शुरू हुआ यह अभियान जिलेभर में सुचारू रूप से चल रहा है। सर्वे के दौरान परिवारों की सामाजिक, आर्थिक और आवासीय स्थिति...