जनगणना का महत्वपूर्ण चरण पूरा, डीएम आवास को मिला क्रमांक सीएम-197
बिजनौर, मई 25 -- बिजनौर। बिजनौर में चल रहे राष्ट्रीय जनगणना कार्य के अंतर्गत रविवार को एक महत्वपूर्ण चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। इस विशेष अवसर पर प्रगणक रुचि चौधरी एवं पर्यवेक्षक विनोद यादव ने जिलाधिकारी जसजीत कौर की उपस्थिति में उनके कार्यकारी आवास पर भवन का जनगणना क्रमांक 'सीएम-157' अंकित किया। इसके साथ ही, जिलाधिकारी के मुख्य आवास (जिलाधिकारी भवन) को जनगणना क्रमांक 'सीएम-197' आवंटित कर उसे रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। प्रशासन के अनुसार प्रत्येक भवन और आवासीय इकाई की सटीक पहचान सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है, जिससे भविष्य में जनसंख्या आंकड़ों का सुव्यवस्थित संकलन और विश्लेषण हो सकेगा। इस मौके पर लखनऊ निदेशालय के जनगणना प्रभारी जेपी यादव, नगर पालिका परिषद बिजनौर के ईओ विकास कुमार, कलेक्ट्रेट के जनगणना सहायक मुकेश कुमार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.