हल्द्वानी, मार्च 25 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत हल्द्वानी में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को सम्पन्न हो गया। सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में जनगणना कार्य से जुड़े कार्मिकों और फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। जनगणना निदेशालय से आए मास्टर ट्रेनर कमल कर्नाटक और जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. मुकेश नेगी ने प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया, डेटा संकलन और कार्य प्रणाली के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। प्रतिभागियों को केवल सैद्धांतिक जानकारी ही नहीं दी गई, बल्कि देवलामल्ला गांव ले जाकर जमीनी स्तर पर प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। अंतिम दिन चार्ज अधिकारी ओखलकांडा हिमांशु जोशी, बेतालघाट के बीसी जोशी सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...