चम्पावत, अप्रैल 15 -- योगेश जोशी, बनबसा। बनबसा में प्रगणक और सुपरवाइजर को जनगणना का प्रशिक्षण दिया। मास्टर ट्रेनर पॉलीटेक्निक टनकपुर के दिनेश कुमार व आईटीआई के नवल किशोर ओली ने मोबाइल एचएलओ ऐप की सैद्धांतिक और प्रयोगात्मक जानकारी दी। जनगणना से सम्बन्धित पूछे जाने वाले 33 प्रश्नों के बारे में बताया। चार्ज अधिकारी ईओ दीपक चन्द्र बुढलाकोटी ने सभी सुपरवाइजर और प्रगणकों से प्रशिक्षण मनोयोग से लेने की अपील की। जनगणना लिपिक पंकज चौड़ाकोटी ने ऐप डाउनलोड करने में सहयोग दिया। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू यह भी पढ़ें- जनगणना 2027: डिजिटल डेटा संग्रहित करने पर जोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...