बक्सर, अप्रैल 11 -- प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को जनगणना 2027 को लेकर हुई बैठक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में जुटे थे प्रगणक फोटो संख्या- इटाढ़ी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को जनगणना 2027 को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ किरण कुमारी तथा संचालन प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी हेमंत चौबे ने किया। इस दौरान बताया गया कि जनगणना 2027 का पहला चरण 17 अप्रैल से 31 मई तक चलेगा। इस चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण, मकानों की गणना एवं संबंधित जानकारियों का संकलन की जाएगी। बैठक के दौरान बीडीओ ने बताया कि जनगणना पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया पर आधारित होगी तथा इसके लिए सीड (एसईईडी) पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत एवं क्षेत्रीय स्तर पर व्यापक...