जनगणना का डोर टू डोर अभियान आज से, उपायुक्त ने की अपील
पलामू, मई 15 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। जनगणना 2027 के तहत पलामू जिले में स्व-गणना की प्रक्रिया में जिले के साढ़े पांच हजार से अधिक लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से स्व-गणना में भाग लिया। अब जिले में 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का डोर-टू-डोर सर्वे अभियान चलाया जाएगा। जनगणना कार्य के तहत प्रारंभिक पांच दिनों तक प्रगणक अपने-अपने क्षेत्र का मैप लेआउट तैयार करेंगे, भवनों का भौतिक सत्यापन करेंगे तथा हाउस नंबरिंग का कार्य संपन्न करेंगे। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह ने लोगों से जनगणना 2027 में समुचित रूप से सहयोग करने की अपील की है। उन्होने कहा कि प्रगणक घर-घर जाकर मोबाइल ऐप के माध्यम से लोगों की जानकारी दर्ज करेंगे। सर्वे के दौरान प्रगणक आम लोगों से कुल 33 प्रकार की जानकारियां लेंगे। सुपरवाइजर एवं चार्ज ऑफिसर लगातार पूरे का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.