गुड़गांव, मई 11 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिले में 1 मई से शुरू हुआ घर-घर सर्वे अभियान 31 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों से निर्धारित प्रश्नों के आधार पर जानकारी एकत्र कर रहे हैं और उसे ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। सभी प्रभारी अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र में पहुंचकर घर-घर चल रहे सर्वे अभियान का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में प्रगणकों से संवाद कर सर्वे कार्य से संबंधित जानकारी ली जा रही है और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। साथ ही कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि जनगणना का कार्य तय समय सीमा के भीतर प्रभावी तरीके से पूरा किया जा सके। यह भी पढ़ें- जनगणना : जिले में 39.80 हाउस होल्ड की गणना पूरी डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि जनगणना देश की एक महत्...