रांची, मई 19 -- नामकुम, संवाददाता। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मंगलवार को केंद्रीय दल ने नामकुम प्रखंड में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कुटियातू ग्राम के सर्किल नंबर 36 और 37 के प्रगणक ब्लॉक का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान भारत सरकार के अपर महानिबंधक सुनील कुमार ने कहा कि नामकुम प्रखंड में जनगणना का प्रथम चरण संतोषजनक ढंग से चल रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि जनगणना का कार्य 16 मई से शुरू होकर 14 जून तक चलेगा। इसके लिए नामकुम प्रखंड के 251 प्रगणक ब्लॉक को 42 सर्कल में विभाजित किया गया है। कार्य में 251 प्रगणक और 42 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...