बक्सर, अप्रैल 23 -- पेज चार के लिए ----- प्रशिक्षण जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों व सुपरवाइजरों को दी गई जानकारी डेटा संग्रहण व डिजिटल उपकरणों के उपयोग के बारे में दी गई जानकारी फोटो संख्या- 03, कैप्सन- गुरुवार को प्रखंड के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में भाग लेते प्रगणक व सुपरवाइजर। डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। जनगणना 2027 के सुचारु ढंग से सफल संचालन के लिए गुरुवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रगणकों व सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। सफल कार्यान्वयन के लिए चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण का कार्यक्रम चल रहा है। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रशिक्षण सत्रों में शिक्षकों को जनगणना की संपूर्ण प्रक्रियां, डेटा संग्रहण की वैज्ञानिक विधि, डिजिटल उपकरणों के उपयोग और फील्ड में कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकार...