लोहरदगा, मार्च 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। जनगणना-2027 को लेकर सोमवार को सरकारी अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण समाहरणालय स्थित झारनेट सभाकक्ष में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण में भाग ले रहे अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त डा ताराचंद ने कहा कि जनगणना का कार्य भी निर्वाचन कार्य जितना ही महत्वपूर्ण है। इस कार्य को भी बहुत गहनता और गंभीरता के साथ करना है। पहले की तुलना में आज जनगणना का कार्य ज्यादा सुदृढ हुआ है और इसमें तकनीक का भी इस्तेमाल बढ़ा है। इसे निर्धारित समय मे पूर्ण किया जाना है, जिसे प्रशिक्षित होने के बाद ही पूर्ण किया जा सकता है, इसलिए प्रशिक्षण अच्छी तरह पूर्ण करें। मतगणना से जुड़े किसी भी तरह का प्रश्न हो तो प्रशिक्षण सत्र में ही इसका समाधान हो जाएगा।उपायुक्त ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण कार्य है, जिसमें गलतियों की जगह नहीं...