साहिबगंज, मई 30 -- तालझारी । जनगणना 2027 को लेकर सुपरवाइजरों की बैठक शनिवार को सीओ सह बीडीओ राम सुमन प्रसाद की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय सभागार में हुई। बैठक में जनगणना कार्य में सुस्ती पर नाराजगी जताते हुए सभी सुपरवाइजरों को सोमवार शाम तक अपने-अपने एचएलबी क्षेत्र में शून्य स्थिति समाप्त करने का निर्देश दिया। सीओ राम सुमन प्रसाद ने स्पष्ट कहा कि सभी सुपरवाइजरों एवं प्रगणकों को मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य में तेजी लाते हुए हर हाल में 6 जून तक शत-प्रतिशत कार्य पूरा करें। बैठक में एचएलबी एप पर कार्य प्रगति की भी समीक्षा की गई । प्रतिदिन रिपोर्ट अपडेट करने का निर्देश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...