घाटशिला, अप्रैल 23 -- मुसाबनी। देश में जनगणना 2027 का कार्य प्रारंभ होने जा रहा है, प्रखंड स्तर पर इसकी व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इसी आलोक में गुरुवार को प्रखंड सभागार में सहायक चार्ज पदाधिकारी नवीन भगत एवं प्रधान लिपिक मंगल हसदा द्वारा जनगणना कार्यों के लिए नामित सभी विद्यालयों के 248 शिक्षक प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनगणना कार्य से संबंधित तैयारी की जानकारी दी गई, जिसमें सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों से उनके विद्यालय के पोषक क्षेत्र की जानकारी लेते हुए उन्हें बताया गया कि जिस प्रगणक ब्लॉक मकान सूचीकरण के लिए उन्हें प्रतिनियुक्ति किया जाएगा उस पोषक क्षेत्र का कोई भी मकान जनगणना से नहीं छूटे इसे सुनिश्चित करते हुए नजरी नक्शा तैयार करेंगे, जिसमें चौहद्दी एवं लोकेशन अंकित करना अति आवश्यक है।I यह भी...