मेरठ, मई 21 -- नगर पालिका परिषद में गुरुवार को जनगणना कार्य को लेकर सभी सुपरवाइजरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह ने की। इस दौरान जनगणना कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह ने सभी सुपरवाइजरों को अपने मोबाइल फोन में एचएलओ ऐप डाउनलोड कर आईडी एक्टिवेट कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान कई सुपरवाइजरों की आईडी भी एक्टिव कराई गई। उन्होंने बताया कि जिन सुपरवाइजरों की आईडी अभी तक एक्टिव नहीं हो सकी है अथवा किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आ रही है, वह नगर पालिका परिषद पहुंचकर कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल वर्मा से संपर्क कर सकते हैं। बैठक में अधिशासी अधिकारी ने भीषण गर्मी को देखते हुए सभी सुपरवाइजरों से सुबह और शाम के समय कार्य करने की अपील की। साथ...