उरई, मई 31 -- उरई। संवाददाता सदर तहसील के अंतर्गत कराया जा रहा जनगणना कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। 386 मकानों के सूचीकरण ब्लॉकों में शुचिता, पारदर्शिता और प्राथमिकता के साथ जनगणना कार्य प्रारंभ हो चुका है। हर रोज 269 प्रगणकों द्वारा की जाने वाली जनगणना की मानीटरिंग की हो रही है। रविवार को एसडीएम ज्योति सिंह के आवास पर जाकर प्रगणक ने जनगणना कार्य पूरा किया। एसडीएम ने आम लोगों को संदेश देते हुए कहा कि वह भी जनगणना कार्य में सहभागिता दर्ज कराते हुए घर घर आने वाले प्रगणकों को सही जानकारी दें, इससे शासन की मंशानुसार जनगणना का कार्य पूरा किया जा सके।एसडीएम ज्योति सिंह ने बताया कि रविवार को जनगणना कार्य की बारीकी से समीक्षा की। जिन प्रगणकों का काम सुस्त पाया गया, उनको अल्टीमेटम देते हुए तेजी के साथ जनगणना काम करने के निर्देश दिए गए हैं। एसड...