सोनभद्र, अप्रैल 13 -- सोनभद्र, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्वेच्छा से कार्य करने वाले शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की ड्यूटी लगाने की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों पर बढ़ते बोझ का भी हवाला दिया। संघ के अध्यक्ष रवींद्र नाथ चौधरी ने कहा कि प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जनगणना कार्य शिक्षामित्रों और अनुदेशकों से नहीं कराया जाएगा। इसके चलते जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारियों ने केवल परिषदीय शिक्षकों की सूची तैयार कर उन्हें ही इस कार्य में लगाया है। संघ का कहना है कि जनपद में बड़ी संख्या में शिक्षक अन्य जिलों से कार्यरत हैं, जो ग्रीष्मावकाश में अपने घर जाते हैं। वहीं कई शिक्षक स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रहे हैं, जिससे सभी शिक्षकों की सहभागिता संभव...