मधेपुरा, मार्च 25 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के लिए दूसर दिन का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। डीआरडीए परिसर स्थित झल्लू बाबू सभागार में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित फील्ड प्रशिक्षकों के लिए तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों द्वारा पूछे गए सभी 33 प्रश्नों का विस्तृत एवं संतोषजनक समाधान किया गया। प्रशिक्षण सत्र में स्व-गणना सहित जनगणना के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण पटना जनगणना निदेशालय के समन्वयक सुनील कुमार, निदेशक डीआरडीए अमित कुमार पांडे, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी चंदन कुमार और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शिवनारायण राउत द्वारा संयुक्त दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनरों को जनगण...