लातेहार, मई 27 -- चंदवा प्रतिनिधि। जनगणना कार्य की प्रगति को लेकर प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को समीक्षा बैठक बीडीओ चंदन प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक के मुख्य बिंदु बैठक में ऑनलाइन कार्यों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित कर्मियों एवं प्रगणकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीडीओ ने स्पष्ट कहा कि जिन क्षेत्रों में नजरिया नक्शा उपलब्ध नहीं है, वहां संबंधित कर्मी शीघ्र कार्य पूर्ण करें। लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को फटकार लगाते हुए उन्होंने सभी कार्यों को शत-प्रतिशत समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

निर्देश और समय सीमा उन्होंने कहा कि 8 से 10 जून तक निर्धारित लक्ष्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए और 14 जून तक का इंतजार न करें। साथ ही कुछ दिन सुरक्षित रखते हुए कार्य की पुनः समीक्षा कर त्रुटियों को ...