पूर्णिया, मई 14 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित डॉ. अम्बेडकर सभागार में गुरुवार को जनगणना कार्य को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सह जनगणना कार्य के प्रभारी पदाधिकारी ने की। बैठक के दौरान जनगणना कार्य में लगे कर्मियों एवं पर्यवेक्षकों के कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गयी। प्रभारी पदाधिकारी ने सभी पर्यवेक्षकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना का कार्य पूरी पारदर्शिता, शुद्धता एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाये। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जायेगी। यह भी पढ़ें- नपं नरपतगंज कार्यालय में जनगणना को लेकर समीक्षात्मक बैठक कार्य में शिथिलता बरतने वाले कर्मियों को चिन...