जनगणना कार्य में लापरवाही पर 6 और कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज
गुड़गांव, मई 19 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। राष्ट्रीय जनगणना 2027 के बेहद महत्वपूर्ण काम में लापरवाही बरतने और सरकारी आदेशों की लगातार अवहेलना करने वाले कर्मचारियों पर नगर निगम गुरुग्राम ने अपना शिकंजा कस दिया है। इसी कड़ी में निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को भी छह और कर्मचारियों के खिलाफ सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पिछले दो दिनों के भीतर अब तक कुल 16 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जा चुका है। इसके साथ ही निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए काम में ढिलाई बरतने वाले 149 कर्मचारियों के नाम भी सार्वजनिक कर दिए हैं, जिससे पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। सदर थाना पुलिस ने यह मामला जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11 के तहत दर्ज किया है। यह कार्रवाई नगर निगम गुरुग्राम के चार्ज ऑफिसर पंकज की शिकायत पर की गई है। पुलिस को दी गई शिकायत के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.