सराईकेला, जून 3 -- सरायकेला। चांडिल के प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी (एलईओ) हराधन भूमिज जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में बुरी तरह से घिर गए हैं। स्पष्टीकरण का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर डीसी नीतीश कुमार सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। डीसी ने चांडिल के सीओ हराधन भूमिज के खिलाफ प्रपत्र ''क'' गठित कर दाखिल करने का निर्देश दिया है। ताकि उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा कर संबंधित विभाग को भेजी जा सके। जानकारी के अनुसार, चांडिल बीडीओ ने 20 मई को डीसी को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि हराधन भूमिज राष्ट्रीय महत्व के जनगणना कार्य में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- जनगणना कार्य में लापरवाही पर घिरे श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, उपायुक्त ने दिए आरोप पत्र दाखिल करने के निर्देश इस गंभीर शिकायत पर संज्ञान लेते हुए डीसी ने भूमिज से स्पष...