गुड़गांव, मई 3 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम गुरुग्राम क्षेत्र में होने वाले आगामी जनगणना कार्य में लापरवाही और कोताही बरतने वाले कर्मचारियों की अब खैर नहीं है। प्रधान जनगणना अधिकारी एवं निगम आयुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित एक अहम बैठक में जनगणना कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में निगम आयुक्त ने स्पष्ट कर दिया है कि ड्यूटी और ट्रेनिंग से नदारद रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा बैठक के दौरान यह चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया कि 500 से अधिक सुपरवाइजर और एन्यूमरेटर (गणक) अपनी ड्यूटी और अनिवार्य प्रशिक्षण से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। इस घोर लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए निगम आयुक्त ने निर्देश दिए कि ऐसे सभी कर्मचारियों को जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 11 के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.