आरा, मई 8 -- आरा, हिप्र.। जनगणना कार्य में लगे शिक्षक ड्यूटी से गायब मिलेंगे, तो उनके खिलाफ जनगणना अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी। इस संबंध में नगर आयुक्त सह चार्ज जनगणना अधिकारी की ओर से आदेश जारी किया गया है। जनगणना के पहले चरण में मकान सूचीकरण व मकानों की गणना का कार्य 31 मई तक निर्धारित है। आरा नगर निगम शहरी चार्ज के तहत नियुक्त प्रगणक व पर्यवेक्षक अपने आवंटित कार्य क्षेत्र में उपस्थित होकर विभागीय निर्देशों के अनुसार समय पर कार्य का निपटारा करेंगे। सभी शिक्षक जो प्रगणक व पर्यवेक्षक के रूप में नियुकत है, वे अपनी उपस्थिति ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर मार्क ऑन ड्यूटी के तहत ऑफिस वर्क में दर्ज करेंगे। यह भी पढ़ें- जनगणना प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों को दी गई जानकारी मालूम हो कि जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी भी क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे। क्षेत्...