देवरिया, जून 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिला। इस दौरान पत्रक सौंप कर जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों को उपार्जित अवकाश प्रदान करने का अनुरोध किया गया। जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद ने कहा कि "जनगणना राष्ट्रीय महत्व का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है और शिक्षक पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ इसमें योगदान दे रहे हैं। चूंकि यह कार्य शिक्षकों के ग्रीष्मावकाश के दौरान कराया जा रहा है, इसलिए शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार उन्हें उपार्जित अवकाश दिया जाना न्यायोचित एवं आवश्यक है। जिला सह संयोजक विवेक मिश्रा ने कहा कि "जनगणना जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों के निर्वहन में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर जिला कोर समिति से अश...