बिहारशरीफ, मई 7 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। चंडी प्रखंड के बीडीओ राजदेव रजक ने गुरुवार को कार्यालय आदेश जारी किया है। कहा कि कई शिक्षक- प्रगणकों व पर्यवेक्षकों द्वारा सूचना मिली है कि उनके विद्यालय के प्राचार्य व प्रधान शिक्षक उन्हें अधिक समय तक विद्यालय में रहने के लिए बाध्य कर रहे हैं। इस वजह से जनगणना कार्य प्रभावित हो रहा है। अत्यधिक धूप व गर्मी में लाभार्थी के घर पर मिलने की संभावना कम रहती है। साथ ही, प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। यह कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण किया जाना है। ऐसे में विद्यालय में अधिक समय तक रोके जाने से जनगणना कार्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- जनगणना में लापरवाही पर 104 पंचायत सचिवों पर कार्रवाई की तैयारी बीडीओ ने सख्त लहजे में कहा...