प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 26 -- रानीगंज। जनगणना कार्य में तेजी लाए जाने के लिए मंगलवार को एसडीएम सीमा भारती ने तहसील सभागार में जनगणना में लगे सुपरवाइजर संग बैठक की। तहसील क्षेत्र में प्रगणकों के किए जा रहे जनगणना का डाटा सुपरवाइजर के माध्यम से नहीं आ रहा था। एसडीएम ने सभी सुपरवाइजरों को निर्देशित करते हुए कहा कि उनके साथ में लगे सभी प्रगणकों को एक्टिवेट करें। जिससे जनगणना का कार्य तेजी से ऑनलाइन शो करना शुरू कर दे। इस दौरान फिरोज आलम, राजेश कुमार, सूरज शुक्ला, सुपरवाइजर हाशिम अहमद, प्रशांत यादव, अजय सिंह, दिवाकर तिवारी, राकेश मिश्रा, रामदेव दुबे विजय मिश्रा सहित लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जनगणना की डाटा प्रविष्टि में पूरी सतर्कता बरतें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...