सिमडेगा, अप्रैल 28 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में जनगणना कार्य को लेकर पहले बैच को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत जनगणना के महत्व एवं प्रक्रिया की जानकारी के साथ की गई। इस दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सुपरवाइजर एवं एनेम्यूरेटर को हाउस लिस्टिंग एंड हाउसिंग सेंसस, एनपीआर अपडेशन आदि तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मोबाइल एप के संचालन, डेटा संग्रहण की विधि, प्रश्नावली भरने के नियम और फील्ड स्तर पर आने वाली समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया गया। प्रतिभागियों को मॉक ड्रिल के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। ताकि वे फील्ड में सटीक और त्रुटिरहित आंकड़े जुटा सकें। यह भी पढ़ें- क्या आपका घर तैयार है? 33 सवालों के साथ शुरू हो रही जनगणना; जानें कब से कब तक चलेगी? मौके पर बीडीओ अनूप...