जनगणना कार्य में क्षेत्र बदलाव से शिक्षक नाराज, सौंपा प्रार्थना पत्र
फतेहपुर, जून 2 -- फतेहपुर। जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य में अचानक क्षेत्र परिवर्तन किए जाने से प्रगणकों में नाराजगी बढ़ गई है। इस संबंध में तीन शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को संयुक्त प्रार्थना पत्र देकर आवंटित क्षेत्रों में किए गए संशोधन को निरस्त करने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में कंपोजिट स्कूल गांजर के सहायक अध्यापक निखिल कुमार सिंह, डांडा अमौली के सहायक अध्यापक मोहम्मद इस्माइल तथा शिक्षामित्र कुशलपाल ने बताया कि उन्हें आवंटित एचएलबी क्षेत्रों में 21 मई से लगातार फील्ड सर्वे, भवन संख्यांकन और नजरी नक्शा तैयार करने का कार्य कराया गया था। भीषण गर्मी और लू के बीच उन्होंने निर्धारित क्षेत्र का कार्य पूरा कर ऑनलाइन पोर्टल पर डेटा फीडिंग भी शुरू कर दी थी। कुशलपाल के अनुसार उनका पूरा डेटा ऑनलाइन सिंक भी हो चुका था। आरोप है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.