जनगणना कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं
छपरा, मई 20 -- अधिकारियों को डीएम का निर्देश लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर छपरा, नगर प्रतिनिधि। जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर सारण जिला प्रशासन ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है। जिले में मकानों की गणना एवं मकान सूचीकरण कार्य को समयबद्ध और त्रुटिरहित तरीके से पूरा कराने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधान जनगणना अधिकारी सह जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
जनगणना कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रथम चरण के अंतर्गत चल रहे मकान गणना और सूचीकरण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा धीमी प्रगति वाले क्षेत्रों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जिन क्षेत्रों में जनगणना कार्य अपेक्षित गति से नहीं चल रहा है, वहां संबंधित चार्ज अधिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.